Himachal Pradesh Assembly Election: भारत निर्वाचन आयोग अब से कुछ देर बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों (Election Dates) का ऐलान करेगा। पिछली बार हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर 2017 को एक चरण में मतदान हुआ था और भाजपा (BJP) ने शानदार जीत हासिल करते हुए कांग्रेस (Congress) सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। बीजेपी ने 68 में से 44 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस महज 21 सीटें जीत सकी थी। बीजेपी को इस चुनाव में एक निराशा हाथ लगी जब उसके सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल अपनी सीट नहीं बचा सके।
हिमाचल प्रदेश की चुनाव तारीखों का आज होगा ऐलान!
