'मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं...' क्या CM पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया? खरगे के बयान ने मचाई सियासी हलचल

Siddaramaiah CM Post Row: कर्नाटक में नेतृत्व बदलने की अटकलें तेज हैं और इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री पद से जुड़ा कोई भी फैसला पार्टी आलाकमान ही लेगा। यह बयान उनकी मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ लंबी बैठक के एक दिन बाद आया। कांग्रेस सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर सत्ता संतुलन को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। सिद्धरमैया ने भी कहा है कि वह आलाकमान के हर निर्णय का पालन करेंगे।

Siddaramaiah CM Post Row: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलें बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि यह जो कुछ भी है, इस पर पार्टी आलाकमान फैसला लेगा तथा फिलहाल उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। कांग्रेस प्रमुख के इस बयान से एक दिन पहले यहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ उनकी एक घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई थी।

karnataka congress

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलों के बीच खरगे ने की टिप्पणी।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

खरगे ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, “जो भी घटनाक्रम हुए हैं, उनके बारे में कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। इसलिए आप (मीडिया) यहां खड़े होकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और मुझे भी बुरा लग रहा है। जो होना है, आलाकमान करेगा। आपको इस बारे में और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।”

End of Feed