अब सीमा हैदर का क्या होगा... भारत सरकार के फैसले के बाद जाना पड़ेगा पाकिस्तान? वकील ने बताया सबकुछ

भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। ये घोषणा विदेश मंत्रालय ने की है। ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या भारत सरकार के इस फैसले के बाद सीमा हैदर भारत में रहेगी या वो भी पाकिस्तान रवाना होगी? इस मामले में उनके वकील एपी सिंह का बयान सामने आया है।

Will Seema Haider also have to go to Pakistan: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले के बाद सीमा हैदर का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Will Seema Haider also have to go to Pakistan

क्या अब सीमा हैदर को भी जाना पड़ेगा पाकिस्तान?

भारत में ही रहेगी सीमा हैदर या जाना पड़ेगा पाकिस्तान?

सीमा हैदर के वकील एडवोकेट एपी सिंह ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान की साजिश के तहत टूरिस्टों पर किया गया हमला बेहद दुखद और निंदनीय है। सीमा हैदर भी अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद इस खबर से बेहद आहत और व्यथित हुई हैं।

End of Feed