देश

Pahalgam Terror Attack: 'गृह मंत्री अमित शाह का आया फोन, पूछा- कहां हो...'; अब जल्द से जल्द दिल्ली पहुंच रहे ओवैसी!

Pahalgam Terror Attack: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार की शाम संसद में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें खुद फोन करके आमंत्रित किया है।

Image

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (बाएं) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (दाएं)

Pahalgam Terror Attack: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार की शाम संसद में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें खुद फोन करके आमंत्रित किया है।

ओवैसी ने क्या कुछ कहा?

असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह ने उन्हें सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और वह बैठक में पहुंचने के लिए जल्द से जल्द टिकट बुक करेंगे। उन्होंने कहा, ''जिस वजह से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है वह राष्ट्रीय महत्व का विषय है।''

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ''गृह मंत्री ने मुझे फोन किया और पूछा कि मैं कहा हूं। उन्होंने मुझे आने के लिए कहा। मैं जल्द से जल्द टिकट बुक करूंगा और सर्वदलीय बैठक में पहुंचूंगा।''

ओवैसी ने की थी ये अपील

यह तब हुआ जब ओवैसी ने सरकार से पहलगाम आतंकी हमले पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में 5 या 10 सांसदों से कम सांसद वाली छोटी पार्टियों को आमंत्रित करने का आग्रह किया था। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे के लिए अधिक समय निकाल सकते हैं और सभी के विचार सुन सकते हैं।

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ''उन्होंने संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से सर्वदलीय बैठक के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे महज उन पार्टियों को बुलाने के बारे में सोच रहे हैं जिनके पास पांच या 10 सांसद हैं। जब मैंने पूछा कि कम सांसदों वाली पार्टियों को क्यों नहीं बुला रहे तो उन्होंने तर्क दिया कि अगर सभी को आमंत्रित किया जाता है तो बैठक बहुत लंबी हो जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article