CM अब्दुल्ला ने दिखाए तेवर, बोले- क्या पहलगाम के हत्यारे तय करेंगे J&K को राज्य का दर्जा मिलेगा या नहीं

Pahalgam Terror Attack: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में तीखे तेवर अपनाते हुए जम्मू कश्मीर के राजनीतिक भविष्य को आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ने के चलन की कड़ी आलोचना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या पहलगाम के हत्यारे और पड़ोसी मुल्क में बैठे उनके आका तय करेंगे कि हमें राज्य का दर्जा मिलेगा या नहीं?

Pahalgam Terror Attack: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में तीखे तेवर अपनाते हुए जम्मू कश्मीर के राजनीतिक भविष्य को आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ने के चलन की कड़ी आलोचना की तथा कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के माध्यम से क्षेत्र के राज्य के दर्जे के निर्णय पर असर डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Omar Abdullah

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फोटो साभार: PTI)

अब्दुल्ला ने यह बयान उच्चतम न्यायालय की उस टिप्पणी के एक दिन बाद दिया है जिसमें भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किए जाने का निर्णय लेते वक्त क्षेत्र में ‘‘जमीनी हकीकत’’ पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उसने कहा कि ‘‘पहलगाम जैसी घटनाएं’’ नजरअंदाज नहीं की जा सकतीं।

End of Feed