पाकिस्तानी मंत्री भुट्टो का सिर कलम करने वाले को दो करोड़ रुपये इनाम में दूंगा- भाजपा नेता का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 09:15 PM IST

पीएम मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर बिलावल भुट्टो की जमकर आलोचना हो रही है। इस मामले पर कांग्रेस भी बीजेपी के साथ आ गई है। इसी क्रम में बीजेपी के एक नेता ने ऐलान किया है कि जो भुट्टो का सिर कलम करके लाएगा, उसे वो करोड़पति बना देंगे।

यूपी भाजपा के एक नेता ने ऐलान किया है कि जो कोई पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) का सिर काटेगा, उसे वो दो करोड़ रुपया इनाम में देंगे। दरअसल बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर अभद्र टिप्पणी की है। जिसके खिलाफ भाजपा शनिवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन करती नजर आई।

bilawal bhutto

पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (फोटो- एपी)

किसने किया ऐलान

बागपत के एक भाजपा नेता ने कहा है कि जो व्यक्ति पाकिस्तानी विदेश मंत्री का सिर काटकर लाएगा उसको दो करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। बागपत में भुट्टो के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा- "मैं ऐलान करता हूं कि बिलावल भुट्टो का सिर धड़ से अलग करने वाले को मैं अपनी ओर से दो करोड़ रुपये का इनाम दूंगा।"

End of Feed