बंगाल में क्या इस बार अकेले चुनाव में उतरेगी कांग्रेस? 17 जनवरी को प्रदेश के आला नेताओं के साथ रणनीति पर करेगी मंथन

सूत्रों के अनुसार, 17 जनवरी को होने वाली बैठक में पार्टी की चुनाव रणनीति पर चर्चा और उसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। कांग्रेस को यह भी तय करना है कि चुनाव के लिए वह किनसे गठबंधन करेगी। सुदीप रॉय बर्मन, शकील अहमद खान और प्रकाश जोशी को कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 234 सीटों के लिए इस साल चुनाव होंगे। सभी राजनीतिक दल अपनी चुनाव तैयारी में जुट गए हैं और अपने चुनाव अभियान को धार दे रहे हैं। ऐसे में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी पीछे नहीं है। वह भी चुनावी रणनीति पर चर्चा करने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा के लिए 17 जनवरी को यहां बैठक करेंगे। सवाल है कि क्या इस बार कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी या पिछले चुनाव की तरह इस बार भी वह राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करेगी।

congress

बंगाल में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव। तस्वीर-ANI

वाममोर्चा, इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ था गठबंधन

2021 के चुनाव में कांग्रेस ने वाममोर्चा और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन किया था। कांग्रेस करीब 92 सीटों पर लड़ी थी। मगर वह एक भी सीट नहीं जीत सकी। सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी की चयन समिति की बैठक भी 18 जनवरी को कोलकाता में होगी। राज्य की राजनीतिक कार्रवाई समिति के सदस्यों, चुनाव समिति के सदस्यों और राज्य के वरिष्ठ पार्टी पर्यवेक्षकों की अन्य बैठकें भी 18 जनवरी को कोलकाता में आयोजित की जाएंगी।

End of Feed