शिवसेना UBT से छिटकेंगे ये 6 सांसद? 'अपना सपना मनी-मनी' वाले राउत के ट्वीट से बगावत की अटकलें तेज

इस बीच चर्चाएं तब शुरू हुईं जब राउत दिल्ली पहुंचे। शिवसेना (उबाठा) नेता को उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है। इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह पार्टी के नौ सांसदों द्वारा अलग समूह बनाने की किसी संभावित कोशिश को रोकने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं।

Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने मंगलवार देर रात दावा किया कि 'महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने’ के लिए '15 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि’ दी जा रही है। उनके इस बयान से पार्टी के कुछ लोकसभा सदस्यों के पाला बदलने की अटकलों को और बल मिला है। इससे पहले, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के सांसदों के संभावित विद्रोह (संभवतः तृणमूल कांग्रेस की तर्ज पर) की अटकलें तब और तेज हो गईं, जब सत्तारूढ़ शिवसेना के नेता प्रताप सरनाइक ने संकेत दिया कि बागी सांसदों का स्वागत किया जाएगा और पाला बदलने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। रिपोर्टें की मानें तो यूबीटी के छह सांसद बगावत कर सकते हैं। इन सांसदों की मुलाकात श्रीकांत शिंदे से हो सकती है।

udhdhav thackeray

शिवसेना यूबीटी में हो सकती बगावत।

ये सांसद कर सकते हैं बगावत

  1. भाऊसाहेब वाकचौरे
  2. संजय पाटिल
  3. संजय जाधव
  4. संजय देशमुख
  5. ओम प्रकाश राजे निंबालकर
  6. नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर

राउत का ट्वीट-'अपना सपना मनी...मनी!

इस बीच चर्चाएं तब शुरू हुईं जब राउत दिल्ली पहुंचे। शिवसेना (उबाठा) नेता को उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है। इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह पार्टी के नौ सांसदों द्वारा अलग समूह बनाने की किसी संभावित कोशिश को रोकने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं। सोशल मीडिया मंच 'एक्स’ पर देर रात किए गए एक पोस्ट में राउत ने कहा, 'अपना सपना मनी...मनी! खबर है कि महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए आज रात 15 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि दी जाएगी। यह चौंकाने वाला और शर्मनाक है!’

End of Feed