Samrat Choudhary Pagdi: क्यों अयोध्या में सिर मुड़वाएंगे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नीतीश के साथ जाना पड़ गया भारी?

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 29, 2024, 07:52 PM IST

Samrat Choudhary Pagdi: सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी उनकी दूसरी मां है। जब पहली मां चल बसी थी, तब उन्होंने पगड़ी बांधी थी, अब दूसरी मां के लिए अगर अयोध्या में जाकर सिर मुडवाना पड़े तो मंजूर है। ​​​​​

Samrat Choudhary Pagdi: बिहार के नए नवेले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपनी एक कसम के कारण बुरी तरह से फंसे दिख रहे हैं। दरअसर कभी सम्राट चौधरी ने कसम खाई थी कि जबतक वो नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, पगड़ी नहीं उतारेंगे। अब सम्राट चौधरी उसी नीतीश कुमार के साथ सत्ता में आ गए हैं, उन्हें के डिप्टी बन गए हैं। जिसके बाद से उनसे ये लगातार सवाल किया जा रहा था कि उनकी कसम तो टूट गई, अब वो क्या करेंगे? विपक्ष सम्राट चौधरी को घेरने में लगा है।

End of Feed