संसद का संग्राम: कांग्रेस ने राहुल को मैदान में क्यों नहीं उतारा, वजह आई सामने

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 9, 2023, 02:11 PM IST

जैसे ही पार्टी सदस्यों ने बताया कि पीएम शायद संसद में भी अपने कार्यालय में नहीं हैं, कांग्रेस के रणनीतिकारों को दोबारा रणनीति पर विचार करना पड़ा।

Rahul Gandhi: संसद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा ये थी कि हाल ही में बहाल हुए राहुल गांधी बहस शुरू करेंगे। लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया जिससे हर कोई हैरान था। बताया जा रहा है कि राहुल की जोरदार वापसी और उनके संभावित हमले की धार को कमजोर करने के लिए भाजपा की खास रणनीति को देखते हुए कांग्रेस सांसद ने ये कदम उठाया। लोकसभा में बहाली के एक दिन के भीतर ही उनका पहला भाषण होना था।

पीएम मोदी की गैरमौजूदगी बनी वजह

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस को दिन की शुरुआत में ही दो बड़ी चूक नजर आईं। राहुल के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ही होते, लेकिन पीएम चर्चा से पहले सदन में नहीं थे। जैसे ही पार्टी सदस्यों ने बताया कि पीएम शायद संसद में भी अपने कार्यालय में नहीं हैं, कांग्रेस के रणनीतिकारों को दोबारा रणनीति पर विचार करना पड़ा। कांग्रेस को पता चला कि चर्चा में दूसरे वक्ता भाजपा के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे थे, जिन्हें पार्टी कांग्रेस और गांधी परिवार की छवि धूमिल करने वाले नेता के रूप में देखती है।

End of Feed