आखिर प्रशांत किशोर इतने खफा क्यों हैं, जब बोल बैठे इस 'कीमत' पर भी नहीं करेंगे काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 12:17 PM IST

आखिर प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार के खिलाफ तीखे बोल के पीछे की वजह क्या है। इस समय वो सूराज यात्रा पर है और जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नीतीश जी के साथ रहेंगे तो जवाब करारा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सू-राज यात्रा पर हैं प्रशांत किशोर
  • करीब 3500 किमी लंबी यात्रा
  • 'मेरा जीवन पाक साफ'

सियासत में बयान और व्यवहार स्थाई नहीं होते। अगर ऐसा होता तो नेता आसानी से दल बदल नहीं कर पाते। आसानी ने अपनी बातों से मुकर नहीं पाते। हाल ही में जब नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई तो कयास लगने लगे कि एक बार पीके, नीतीश कुमार के उस सपने को साकार करने में मदद कर सकते जिसका अंतिम पड़ाव दिल्ली की गद्दी है। लेकिन प्रशांत किशोर ने साफ कह दिया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए काम नहीं करेंगे भले ही नीतीश उनके लिए सीएम की कुर्सी खाली कर दें। उन्होंने लोगों से वादा किया है और इसे बदला नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि उनके बीच पिछली बैठक में नीतीश कुमार के बिहार में एनडीए गठबंधन से बाहर निकलने और राज्य में महागठबंधन के मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार द्वारा जेडीयू में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। मैंने कहा नहीं, मैंने लोगों से वादा किया है और इसे बदला नहीं जा सकता।

prashant kishore

प्रशांत किशोर इस समय बिहार की यात्रा पर हैं

प्रशांत किशोर-नीतीश कुमार मुलाकात

End of Feed