ये क्या! राहुल गांधी के स्वागत वाले महबूबा मुफ्ती के पोस्टर में सिर्फ कश्मीर, तिरंगा क्यों नहीं? Watch Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 09:21 PM IST

Rashtravad : महबूबा मुफ्ती ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के लिए पोस्टर जारी किया है। लेकिन इस पोस्टर में सिर्फ कश्मीर का नक्शा है। ना तो इसमें भारत का मानचित्र है और ना ही तिरंगा है। राहुल गांधी को मोदी विरोध में तिरंगा विरोधी भी पसंद है। क्या मोदी को हराने के लिए राहुल कुछ भी करेंगे।

Rashtravad : क्या 2024 की जंग के लिए राहुल गांधी को मोदी विरोध में तिरंगा विरोधी भी पसंद है। क्या मोदी को हराने के लिए राहुल कुछ भी कर लेंगे? दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल जम्मू कश्मीर में पहुंचने वाली है। 31 जनवरी को राहुल की यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा। राहुल की यात्रा के जम्मू कश्मीर में पहुंचने से पहले ही महबूबा मुफ्ती ने स्वागत की तैयारी कर ली है।

ये क्या! राहुल गांधी के स्वागत वाले महबूबा मुफ्ती के पोस्टर में सिर्फ कश्मीर, तिरंगा क्यों नहीं? Watch Video

महबूबा मुफ्ती ने राहुल की इस यात्रा के लिए पोस्टर जारी किया है। लेकिन इस पोस्टर में सिर्फ कश्मीर का नक्शा है। ना तो इसमें भारत का मानचित्र है और ना ही तिरंगा है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। क्या जानबूझकर तिरंगा विरोधी महबूबा ने इस पोस्टर में तिरंगा नहीं लगाया? सवाल ये भी है कि क्या यात्रा के दौरान महबूबा मुफ्ती राहुल के साथ तिरंगा थामेंगी या नहीं।

End of Feed