भारतीय करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर क्यों? हो चुकी है गहन चर्चा, लोकसभा में अरुण जेटली ने कही थी ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:02 PM IST

Indian currency notes : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छापने पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए नोटों पर एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर और दूसरी तरफ भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छापे जा सकते हैं। आइए जानते हैं महात्मा गांधी की ही तस्वीर भारतीय करेंसी नोटों पर क्यों है?

Indian currency notes : करेंसी किसी भी देश की संप्रभुता का प्रतीक है। अक्सर अधिकतर देश अपनी मुद्रा पर अपने देश के उन नेताओं को तस्वीरें दर्शाती हैं जिन्होंने अपने देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जैसे चीन ने अपने नोटों पर माओत्से तुंग की तस्वीर, पाकिस्तान ने जिन्ना की तस्वीर लगाई है। उसी तरह भारत ने भी अपनी मुद्रा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की तस्वीर को स्थान दिया है।

Mahatma Gandhi on currency notes

रुपए पर गांधी की तस्वीर क्यों है?

अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारत सरकार से भारतीय करेंसी नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरें लगाने की अपील की है। केजरीवाल ने सुझाव दिया कि नए नोटों पर एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर और दूसरी तरफ भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र छापे जा सकते हैं। लेकिन RBI और केंद्र सरकार ने पहले ही किसी अन्य की तस्वीर छापने को लेकर पहले विराम लगा दिया था।

End of Feed