CJP 2.O प्रदर्शन में क्यों शामिल नहीं हो रहे सोनम वांगचुक, शायराना अंदाज में बताई वजह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने की मांग को लेकर सीजेपी शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन करने वाली है। इस प्रदर्शन में खुद के शामिल नहीं होने की उन्होंने वजह बताई है। वांगचुक इस समय लद्दाख में हैं।

Sonam Wangchuk : समाजसेवी एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक इस बार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने की मांग को लेकर सीजेपी शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन करने वाली है। इस प्रदर्शन में खुद के शामिल नहीं होने की उन्होंने वजह बताई है। वांगचुक इस समय लद्दाख में हैं। उन्होंने एक वीडियो के साथ X पर अपना संदेश साझा किया, जिसमें प्रदर्शन में न आ पाने की उन्होंने अपनी वजह बताई है।

sonam wangchuk

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काम करता रहूंगा-वांगचुक

वांगचुक ने लिखा कि सरकार की ओर से उनके काम में बाधा डालने और उसे नुकसान पहुंचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद वे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे। उनके मुताबिक, एक और सर्दी आने वाली है और उसी की तैयारियों में वे जुटे हैं। उन्होंने बताया कि इन तैयारियों में जल सुरक्षा के लिए कृत्रिम ग्लेशियर बनाना और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) से सुरक्षा के प्रयोग शामिल हैं। वांगचुक ने कहा कि इनका मकसद ऊंचे हिमालय में मौजूद 200 से अधिक 'टिक-टिक करते पानी के बमों' को निष्क्रिय करना है।

End of Feed