मालदीव का दौरा खत्म कर दिल्ली के बजाय सीधे तमिलनाडु क्यों जा रहे हैं PM Modi? जानिए

दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी शनिवार देर शाम को तमिलनाडु पहुंचेंगे, जहां वह करीब 4800 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मालदीव दौरा खत्म हो चुका है। पीएम मोदी मालदीव से भारत आने के लिए निकल गए हैं, लेकिन पीएम मोदी दिल्ली नहीं आएंगे, वो मालदीव से सीधे तमिलनाडु जाएंगे। पीएम मोदी का जहाज आज रात तमिलनाडु लैंड करेगा। पीएम मोदी ब्रिटेन का दौरा खत्म कर मालदीव पहुंचे थे, जहां वो शनिवार को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

pm modi (3)

पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (फोटो- @narendramodi)

End of Feed