Mamata Banerjee: अब ऐसा क्या कर दिया ममता बनर्जी ने जो बंगाल में दर्ज हो गई FIR? जानिए पूरा मामला

Mamata Banerjee FIR: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। ममता बनर्जी पर सांप्रदायिक भावना भड़काने का आरोप लगाया गया है।

Mamata Banerjee FIR: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। पार्टी पहले ही टूट चूकी है, भतीजा अभिषेक बनर्जी CID की रडार पर है और अब खुद ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। ममता बनर्जी पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने अब अपनी जांच शुरू कर दी है। कोलकाता में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कोलकाता पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसपर पुलिस ने यह एक्शन लिया है।

mamata banerjee fir

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR

शिकायत में क्या-क्या?

यह शिकायत दक्षिण कोलकाता पुलिस को 20 मई को स्थानीय निवासी तुषार कांति दास द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का अनुरोध किया था। लिखित शिकायत के अनुसार, "ममता बनर्जी द्वारा जनसभा में दिया गया बयान पश्चिम बंगाल के विभिन्न समुदायों के बीच डर, गलतफहमी और तनाव पैदा करने की क्षमता रखता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस रैली में दिए गए भाषण से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है और सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है।

End of Feed