राहुल-खरगे को किस बात का इंतजार? केरल CM की रेस में भरोसेमंद KC सबसे आगे

  • Agency by: Agency
  • Updated May 10, 2026, 11:32 PM IST

Kerala Congress CM Race: केरल के मुख्यमंत्री पद की रेस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सबसे भरोसेमंद केसी वेणुगोपाल सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Kerala Congress CM Race: केरल का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यह सवाल केरल से लेकर दिल्ली तक हर किसी के जुबान पर छाया हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेता लगातार मंत्रणा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी एक व्यक्ति पर भरोसा नहीं जता पाए हैं।

KC Venugopal

केरल में मुख्यमंत्री को लेकर राहुल-खरगे कर रहे मंथन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले पर मंथन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, जबकि सरकार गठन की समयसीमा 23 मई नजदीक आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही केरल के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।

End of Feed