Bjp Meeting: त्रिपुरा में कौन होगा नया CM,शाह के घर पर अहम बैठक, नड्डा, बिस्वा समेत कई नेता मौजूद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 5, 2023, 10:56 PM IST

New CM of Tripura: बीजेपी ने त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है और नगालैंड में उसने गठबंधन के अपने घटक दल एनडीपीपी के साथ मिलकर सत्ता बरकरार रखी है, अब वहां नए सीएम को बनाने की कवायद जारी है।

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है त्रिपुरा में बीजेपी अपने दम पर बीजेपी सरकार बना रही है गृहमंत्री अमित शाह के घर पर संडे को इस बारे में अहम बैठक हुई, इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सहित कई अहम चेहरे शामिल रहे।

Bjp Meeting: त्रिपुरा में कौन होगा नया CM,शाह के घर पर अहम बैठक, नड्डा, बिस्वा समेत कई नेता मौजूद

त्रिपुरा में नए सीएम को लेकर गुटबाजी

माना जा रहा है कि त्रिपुरा में नए सीएम को लेकर गुटबाजी नजर आ रही है इसी को देखते हुए ये बैठक अहम मानी जा रही है, बैठक में नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी इस बैठक में मौजूद रहे बताया जा रहा है कि एक पक्ष निवर्तमान सीएम माणिक साहा के पक्ष में है जबकि पूर्व सीएम बिप्लब देब के समर्थकों वाला एक अन्य गुट केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के पक्ष में है

End of Feed