Odisha New CM: कौन होगा ओडिशा का नया मुख्यमंत्री? होने वाली है तस्वीर साफ, होड़ में छह विधायक

Odisha New CM: ओडिशा का नया मुख्यमंत्री कौन होगा सभी की निगाहें इसी पर टिकीं हैं, बता दें कि पहले धर्मेंद्र प्रधान का नाम चल रहा था लेकिन वो केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर बन गए हैं।

Odisha New CM: ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के एक हफ्ते बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विधायक दल मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए मंगलवार को अपनी पहली बैठक करेगा। यह जानकारी भाजपा के एक नेता ने दी, भाजपा को 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बहुमत मिला है।

ODISHA NEW CM

कौन होगा ओडिशा का नया मुख्यमंत्री?

बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी ने कहा कि बैठक शाम भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में है, उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंच गए हैं।

End of Feed