Karnataka CM: कौन होगा कर्नाटक का सीएम? अब मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ में फैसला, विधायकों ने एक लाइन में प्रस्ताव किया पास

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 14, 2023, 10:01 PM IST

Karnataka CM: यह उम्मीद की जा रही थी कि इस बैठक से उन अटकलों पर विराम लग सकता है कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से कौन मुख्यमंत्री बनेगा? लेकिन इसका फैसला हो नहीं पाया। अब सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के दिल्ली जाने की संभावना है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को बताया कि पर्यवेक्षक कांग्रेस के हर विधायक से मौखिक राय लेंगे और दिल्ली में खड़गे को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।

Karnataka CM: कर्नाटक का सीएम कौन? इस सवाल का जवाब अभी तक कांग्रेस नहीं दे पाई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली है, लेकिन सीएम के नाम के लिए दो प्रमुख दावेदार हैं, जिसके कारण कांग्रेस उलझन में है। रविवार शाम को हुई कांग्रेस विधायकों की बैठक में इस मामले को अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पाले में डाल दिया है।

karnataka congress cm

कर्नाटक का सीएम कौन मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे फैसला

एक लाइन में प्रस्ताव पास

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जब सीएम के नाम की चर्चा हुई तो सीधे एक प्रस्ताव पारित कर, इसका फैसला मल्लिकार्जुन खड़गे को करने के लिए कहा गया।एआईसीसी कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बैठक के बाद कहा- "सिद्धारमैया ने सीएलपी के एक नए नेता की नियुक्ति के लिए एआईसीसी अध्यक्ष को अधिकृत करते हुए सिंगल-लाइन प्रस्ताव पेश किया और 135 कांग्रेस विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। डीके शिवकुमार ने भी इसका समर्थन किया... कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने खड़गे को प्रस्तावों के बारे में सूचित किया और खड़गे ने फिर केसी वेणुगोपाल को निर्देश दिया कि 3 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायिक की व्यक्तिगत राय लेनी चाहिए और उन्हें आलाकमान तक पहुंचाना चाहिए।"

End of Feed