कपड़े बदलने और गीता का जिक्र... कौन थे देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल? जानिए राजनीतिक सफर की पूरी कहानी

Shivraj Patil Passes Away: पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में लातूर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और शुक्रवार सुबह उनका देहांत हो गया। 1935 में जन्मे पाटिल ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइंस और मुंबई यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। उन्होंने 1967 में विधायक के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया, बाद में सात बार लोकसभा सांसद बने और 1991–96 के दौरान लोकसभा के 10वें स्पीकर रहे।

Shivraj Patil Passes Away: देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक शिवराज पाटिल ने इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी के कार्यकाल में काम किया। इसके बाद यूपीए-1 सरकार के मंत्रिमंडल में उन्हें जगह मिली और वो साल 2004 से लेकर 2008 तक देश के गृह मंत्री रहे।

shivraj patil news

देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

70 के दशक में उन्होंने सियासत में अपना कदम रखा। आखिर पलों तक वो कांग्रेस की राजनीति से जुड़े रहे। उनकी धमक इंदिरा गांधी की सरकार से लेकर मनमोहन सिंह सरकार तक बोलती रही। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में उन्होंने रक्षा, वाणिज्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

End of Feed