Sharad Yadav Profile: महज 27 साल की उम्र में ही इंजीनियरिंग कर बन गए थे सांसद, 3 राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 13, 2023, 01:12 AM IST

Who was Sharad Yadav: शरद यादव के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई है, वो भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता था, जानिए उनकी राजनीतिक यात्रा और परिवार के बारे में...

Sharad Yadav Profile

शरद यादव भारत की पॉलिटिकल पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे

Sharad Yadav Profile, Family & Political Journey: शरद यादव भारतीय राजनीति के ऐसे मजबूत स्तंभ थे जिनकी भरपाई संभव नहीं है, बताते हैं कि वो भारत के पहले ऐसे राजनेता हैं जो 3 राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए, उन्होंने बिहार प्रदेश के मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया,दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए, एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा के लिए चुने गए। शरद यादव संभवतः भारत के पहले ऐसे राजनेता हैं जो तीन राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार।

शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक थे परन्तु उनकी पार्टी द्वारा गठबंधन से सम्बन्ध विच्छेद कर लेने के कारण उन्होंने संयोजक पद से त्याग पत्र दे दिया। राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक गुरु माना जाता है।

End of Feed