40 बैंक खातों में 106 करोड़ रुपये- छांगुर बाबा को कौन भेजता था धर्मांतरण के लिए पैसे? एक-एक सच जानने में जुटी ED

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण का सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के एक-एक पैसे की जांच ईडी कर रही है। जलालुद्दीन ने अपने और सहयोगियों के नाम लगभग 40 बैंक खातों में करीब 106 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जिनमें से अधिकांश राशि पश्चिम एशिया से आई है।

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के आरोपों में फंसे गिरोह के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस), राज्य सरकार के अधिकारियों और कुछ बैंकों को पत्र लिखे हैं। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

End of Feed