Satadru Dutta News: कौन हैं सताद्रु दत्ता? जिनकी मेसी के इवेंट बवाल के बाद हुई गिरफ्तारी; पेले को ला चुके हैं भारत!

Who is Satadru Dutta (कौन हैं सताद्रु दत्ता ): फुटबॉल की दुनिया के बेताज बादशाह लियोनेल मेसी का कोलकाता का संक्षिप्त दौरा शनिवार को अराजकता और कुप्रबंधन में तब्दील हो गया। स्टेडियम में भारी बवाल के बीच एक नाम सुर्खियों में छाया हुआ है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Who is Satadru Dutta (कौन हैं सताद्रु दत्ता): फुटबॉल की दुनिया के बेताज बादशाह लियोनेल मेसी का कोलकाता का संक्षिप्त दौरा शनिवार को अराजकता और कुप्रबंधन में तब्दील हो गया। मेसी की एक झलक पाने की चाहत रखने वाले प्रशंसकों ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया और साल्ट लेक स्टेडियम में घुस गए जिसकी वजह से मेसी को मात्र 22 मिनट के अंदर ही मैदान से बाहर निकलना पड़ा।

Messi In Kolkata

मेसी GOAT इंडिया टूर 2025 (फोटो साभार: PTI)

प्रशंसकों ने जमकर काटा बवाल

कोलकाता, जिसे 'सिटी ऑफ जॉय' कहा जाता है, में मेसी के प्रशंसकों के लिए जो दिन यादगार होना चाहिए था, वह एक बुरे सपने में तब्दील हो गया। स्टेडियम के अंदर अव्यवस्था के चलते मेसी की मौजूदगी से अधिक अफरा-तफरी मची रही। जैसे ही मेसी मैदान में दाखिल हुए स्थित बेकाबू हो गई जिसके बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया।

End of Feed