सबसे युवा केंद्रीय मंत्री से सुवेंदु कैबिनेट तक...कौन हैं निसिथ प्रामाणिक? जो बंगाल की नई सरकार में बने मंत्री

Who is Nisith Pramanik : पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार में शामिल सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। कूचबिहार से आने वाले युवा नेता निशिथ प्रमाणिक पहले केंद्र सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री रह चुके हैं। शिक्षक से राजनीति तक का उनका सफर बेहद दिलचस्प रहा है।

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने पहली भाजपा शासित सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल हैं। इसमें सबसे कम उम्र के निसिथ प्रमाणिक भी हैं, जो कूचबिहार के दिनहाटा से आने वाले भाजपा के युवा और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। कभी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अपनी राजनीति पारी शुरू करने वाले प्रमाणिक साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुए। वे सांसद और सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बने। लेकिन अब उत्तर बंगाल में मजबूत पकड़ के साथ वे राज्य सरकार में मंत्री पद का भार संभालेंगे और राज्य को नई दिशा देने में अहम भूमिक निभाएंगे।

Who is Nisith Pramanik

निशिथ प्रमाणिक प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के साथ ही निसिथ प्रमाणिक चर्चा के केंद्र में हैं। उत्तर बंगाल की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले निसिथ अब शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। युवा चेहरा होने के साथ ही उनका सियासी सफर काफी दिलचस्प रहा है।

End of Feed