केजरीवाल के परिवार में कौन-कौन, AAP मुखिया की गिरफ्तारी के बाद क्या कोई अपना संभाल सकता है विरासत?

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 22, 2024, 07:21 AM IST

Arvind Kejriwal Family: आज की तारीख में अरविंद केजरीवाल के परिवार में 6 सदस्य हैं। अरविंद केजरीवाल के माता-पिता, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे।

Arvind Kejriwal Family: दिल्ली शराब घोटाले में ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर चुकी है। आप प्रदर्शन की तैयारी में है, विपक्ष एकजुट होकर मोदी सरकार पर हमले बोल रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं तो दिल्ली का सीएम कौन? आप का कहना है कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे, वो जेल से ही सरकार चलाएंगे। हालांकि ये कितना संभव होगा, ये आने वाले समय में पता चलेगा। एक सुगबुहाट और है कि क्या कोई अरविंद केजरीवाल के परिवार से उनकी विरासत को संभालने के लिए आगे आएगा? केजरीवाल का परिवार सीधे तौर पर तो राजनीति में नहीं है, लेकिन चुनाव के दौरान उनका परिवार चुनाव प्रचार में दिखते रहा है। आइए जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल के परिवार में कौन- कौन हैं?

End of Feed