कौन है देवजी उर्फ तिरुपति? एक करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर, जिसे कहा जाता था नक्सल संगठन का 'बड़ा दिमाग'

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने हाल ही में भूमिगत माओवादी नेताओं और कैडरों से हथियार छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि आत्मसमर्पण करने वालों को राज्य सरकार की ‘सरेंडर एंड रिहैबिलिटेशन स्कीम’ के तहत सहायता दी जाएगी। जिसके बाद नक्सली नेता थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी का आत्मसमर्पण बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

तेलंगाना में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के वरिष्ठ कमांडर और रणनीतिकार थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। देवजी पर एक करोड़ रुपये का ईनाम था।

devji

टॉप माओवादी देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया 'सरेंडर'

तेलंगाना के जगतियाल जिले के निवासी

62 साल के देवजी मूल रूप से तेलंगाना के जगतियाल जिले के निवासी हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उन्हें संगठन का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था और वे केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे। माना जाता है कि मई 2025 में सीपीआई (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू की मौत के बाद देवजी ने नेतृत्व की भूमिका संभाली थी।

End of Feed