कौन हैं अशोक लाहिड़ी, जो बनाए गए नीति आयोग के उपाध्यक्ष; कितना है अनुभव, किन-किन पदों पर कर चुके हैं काम?

नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार लाहिड़ी की नियुक्ति की गई है। लाहिड़ी वर्तमान में पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक हैं और देश के वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों में गिने जाते हैं।

अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ राजीव गौबा, प्रोफेसर केवी राजू, प्रोफेसर गोबर्धन दास, डॉ. एम श्रीनिवास और प्रोफेसर अभय करंदीकर भी इस आयोग के पूर्णकालिक सदस्य हैं। इस नियुक्ति अशोक लाहिड़ी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन अशोक कुमार लाहिड़ी और गोबर्धन दास सहित पूर्णकालिक सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी और अशोक कुमार लाहिड़ी।

पीएम मोदी और अशोक कुमार लाहिड़ी।

नीति निर्माण के लिहाज से बेहद अहम है नियुक्ति

सरकार ने शुक्रवार को लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके साथ ही वैज्ञानिक गोबर्धन दास को आयोग का सदस्य बनाया गया। नीति आयोग में प्रधानमंत्री स्वयं चेयरमैन होते हैं,ऐसे में यह नियुक्ति नीति निर्माण के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

End of Feed