चाचा-भतीजा रिश्ते पर भारी राजसत्ता,कौन हैं अजित पवार जिन्होंने 'राजयोग' के लिए की बगावत

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jul 2, 2023, 03:40 PM IST

Ajit Pawar Latest News: सियासत में रिश्ते से कहीं अधिक गद्दी का महत्व होता है। अगर ऐसा ना होता तो शरद पवार के भतीजे अजित पवार अपने चाचा के खिलाफ नहीं जाते। आखिर अजित पवार के पास क्या इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था। इसे समझने से पहले पवार परिवार को समझना जरूरी है।

Ajit Pawar Latest News: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर उलटफेर हुआ है। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार(Sharad Pawar) की पार्टी टूट चुकी है। उनके अपने भतीजे अजित पवार ने बड़ा झटका दे दिया। एक बार फिर वो महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम बन चुके हैं। यह बात अलग है कि सरकार के मुखिया ना तो देवेंद्र फडणवीस और ना ही उद्धव ठाकरे हैं। सीएम एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde) के वो नायब बन चुके हैं। अजित पवार इधर कई महीनों से संकेत दे रहे थे कि उनका रास्ता अलग हो सकता है। लेकिन जब शरद पवार ने संन्यास का ऐलान किया और उसके बाद अजित पवार की प्रतिक्रिया पार्टी के दूसरे नेताओं को नागवार गुजरी। उसके बाद करीब करीब यह तय हो गया कि एनसीपी में उनका बना रहना सिर्फ समय की बात है। शरद पवार ने एनसीपी (NCP) को जब पुनर्गठित करने के क्रम में बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को तवज्जो दी तो तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई कि बगावत की तारीख अब तय हो चुकी है। 2 जुलाई का दिन गवाह बना जब वो शिंदे सरकार का हिस्सा बन गए। इन सबके बीच बताएंगे कि अजित पवार और शरद पवार रिश्ते में भले ही चाचा और भतीजा हों। लेकिन संबंध पिता और पुत्र की तरह था।

कौन हैं अजित पवार

पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा में उनके दादा के घर पर हुआ था।उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देवलाली प्रवरा में पूरी की। वह पुणे जिले के बारामती तालुका के काटेवाड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं। पवार शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे हैं। अनंतराव ने शुरुआत में मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वी.शांताराम के राजकमल स्टूडियो के लिए काम किया था। पवार के दादा, गोविंदराव पवार, बारामती सहकारी व्यापार में कार्यरत थे और उनकी दादी परिवार के खेत की देखभाल करती थीं।पवार कॉलेज की डिग्री हासिल कर रहे थे। हालांकि अपने पिता की मृत्यु की वजह से उन्होंने अपने परिवार की देखभाल में मदद करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी।

End of Feed