मुजफ्फरनगर में पुल ध्वस्त करते समय गंगनहर में समाई जेसीबी, बाल-बाल बचा चालक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 06:00 PM IST

यूपी में बुलडोजर पुल पर प्रहार कर रहा है।अपनी शक्ति से बुलडोजर ने पुल को भी तोड़ दिया लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ उसे देखकर लोग दहल गए। पुल के साथ बुलडोजर भी नहर में जा गिरा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर 100 साल पुराना पुल ध्वस्त
  • सिखेड़ा पुल ध्वस्त करती JCB गंगनहर में समाई, चालक बचा
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सावधानी हटी दुर्घटना तो घटी। यहां भी कुछ वैसा ही हुआ देखिए कैसे बाबा का बुलडोजर जर्जर पुल पर प्रहार कर रहा है अपनी शक्ति से बुलडोजर ने पुल को भी तोड़ दिया। लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ उसे देखकर लोग दहल गए। पुल के साथ बुलडोजर भी नहर में जा गिरा। तस्वीरें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आई हैं। पानीपत- खटीमा मार्ग पर गंग नहर पर एक जर्जर पुल को तोड़ने का काम चल रहा था।

UP Bridge

जेसीबी पुल तोड़ने के साथ खुद नदी में समा गई

नहर में समाई जेसीबी

सड़क चौड़ीकरण के लिए इस जर्जर पुल को तोड़ा जा रहा था। जेसीबी मशीन को पुल तोड़ने के लिए बुलाया गया नहर में पानी ज्यादा थी जेसीबी से पुल के एक हिस्से को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी जेसीबी ड्राइवर पुल को तोड़ने में कामयाब भी हो गया लेकिन कुछ सेकंड बाद पूरा पुल भरभराकर नहर समा गया।

बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

इस दर्दनाक हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े गनीमत रही कि जेसीबी मशीन पुल के मलबे पर अटक गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने जेसीबी ड्राइवर को बाहर निकाला। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। थाना सिखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुचंकर व्यवस्था संभाली।

End of Feed