भारत में बैन हैं ये खतरनाक कुत्ते? अगर आपके घर में है ये डॉग ब्रीड, तो तुरंत जान लें ये नियम

भारत में कुत्तों की कई ऐसी नस्लें है, जिन्हें पालने, बेचने और उनकी ब्रीडिंग पर पाबंदी है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन कुत्तों का नाम शामिल हैं और ऐसे कुत्तों को रखने पर क्या होगा?

Ban Dog Breeds in India: देश में आवारा कुत्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक जगहों पर आवारा कुत्तों की मौजूदगी को एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को कोर्ट ने उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसी जगहों से कुत्तों को हटाने के आदेश में बदलाव की मांग की गई थी। कोर्ट ने नवंबर 2025 में दिए गए आदेश में संशोधन से भी इनकार कर दिया। इस बीच देश में कुछ खतरनाक और ताकतवर मानी जाने वाली डॉग ब्रीड्स भी चर्चा में हैं। भारत में कई ऐसी कुत्तों की नस्लें हैं, जिन पर सरकार ने रोक या सख्त पाबंदियों लगाई हुई है। क्या आप जानते हैं कि इनमें कौन-कौन से डॉग शामिल हैं? और अगर आपके पास इनमें से कोई डॉग है, तो आपको क्या करना चाहिए?

Dog Breed ban

भारत में किन डॉग ब्रीड्स पर प्रतिबंध है

दरअसल में भारत में अभी किसी भी कुत्ते की नस्ल (Dog Breed) पर पूरी तरह से देशभर में बैन नहीं लगाया गया है। लेकिन साल 2024 में केंद्र सरकार ने कुछ नस्लों पर रोक लगाने और सख्त नियम लागू करने की सलाह दी थी। इनमें उन कुत्तों की नस्ल का नाम शामिल है, जिन्हें काफी ताकतवर और आक्रामक माना जाता है, जिसके कारण इनको संभालना मुश्किल भी माना जाता है। इस लिस्ट में पिटबुल, रॉटवीलर, अमेरिकन बुलडॉग, डोगो अर्जेंटीनो, केन कोर्सो, टोसा इनू, अकिता और वुल्फ डॉग जैसी करीब 23 कुत्तों की नस्लें शामिल हैं। अगर इन कुत्तों को सही तरह से ट्रेनिंग और देखभाल न मिले तो ये लोगों के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं।

End of Feed