Gyanvapi Case: विश्व वैदिक सनातन संघ की याचिका पर आज से फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल शुरू होने जा रहा है। कोर्ट (Court) ने केस की पोषणीयता को स्वीकार कर लिया है। इस केस में ज्ञानवापी परिसर को हिंदुओं (Hindu) को सौंपने, मुस्लिमों की एंट्री पर बैन और वाजूखाने के पास मिली शिवलिंग नुमा (Shivling) आकृति के नियमित दर्शन पूजन की मांग की गई है। ट्रायल के दौरान सबसे पहले मुस्लिम पक्ष (Muslim) अपना जवाब दाखिल करेगा।
ज्ञानवापी को लेकर आज कोर्ट में अहम सुनवाई
हिंदू पक्ष की 3 मांगें क्या हैं ?
- ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित हो
- ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपा जाए
- शिवलिंगनुमा आकृति की नियमित पूजा का अधिकार मिले
