आखिर कहां छिपा है गुड्डू मुस्लिम, जिससे सटा वो गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 09:46 AM IST

where is Guddu Muslim: आखिर गुड्ड मुस्लिम कहां छिपा हुआ है, क्या वो यूपी एसटीएफ के पकड़ में आ पाएगा या वो किसी साजिश के खेल में शामिल है। ऐसे कई तरह के सवाल हैं जिनके जवाब मिलने बाकी हैं।

Where is Guddu Muslim:उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गुड्डू मुस्लिम अब भी फरार है। यूपी एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी हुई है। एसटीएफ का कहना भी है कि कई मौकों पर वो हाथ आते आते रह गया। लेकिन वो कितने दिन तक भागेगा सिर्फ समय की बात है। उसे हम पकड़ने में कामयाब होंगे। गुड्डू मुस्लिम के साथ साथ अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। लेकिन यहां हम बात करेंगे गुड्डू मुस्लिम की। गुड्डू मुस्लिम के बारे में कहा जाता है कि उसका इतिहास ही धोखे का रहा है। उसने जिसे अपना गुरु माना उसे ही निपटा दिया। अंबेडकरनगर जिले में सत्येंद्र सिंह और संतोष सिंह उदाहरण हैं। बताया जाता है कि उमेश पाल मर्डर केस में असद के एनकाउंटर के पीछे भी वही जिम्मेदार था। इतना ही नहीं अतीक और अशरफ के मारे जाने के पीछे भी गुड्डू मुस्लिम ही जिम्मेदार था। लेकिन सवाल यह कि गुड्डू मुस्लिम कहां छिपा हुआ है।

Guddu Muslim, Atique Ahmed

उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी है गुड्डू मुस्लिम

उमेश पाल मर्डर केस में अप्रैल के महीने में एसटीएफ ने असद को झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया था। बताया जाता है कि असद के एनकाउंटर के समय गुड्डू मुस्लिम झांसी में ही था।

End of Feed