जवानों के सिर कटते थे तो कांग्रेस उफ नहीं करती थी, पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया, बोले अमित शाह

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 25, 2023, 05:45 PM IST

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में महाविजय उद्घोष जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने का कि कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से अनुच्छेद 370 को लटकाती थी, भटकाती थी लेकिन हटाती नहीं थी। मोदी जी ने ये काम करके दिखा दिया। मोदी सरकार गरीब, पिछड़े, आदिवासी और दलितों की सरकार है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में महाविजय उद्घोष जनसभा को संबोधित करते हुए कि कश्मीर भारत का है। कांग्रेस आजादी से अब तक अनुच्छेद 370 को लटकाती थी। मोदी जी ने एक बिल लाकर इसे समाप्त कर दिया। भारत माता का मुकुट हमेशा के लिए हमारे साथ जुड़ गया। उन्होंने कहा कि जवानों के सिर कटते थे तो कांग्रेस उफ नहीं करती थी, मोदी जी ने 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम किया।

Amitshah

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मोदी जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को दिया संवैधानिक दर्जा

अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी हमेशा पिछड़े समाज की बात करती थी, लेकिन पिछड़े समाज के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। 2014 में जब आपने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया तब मोदी जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।

End of Feed