बीच समुद्र से एक अद्भुत वीडियो सामने आया है, जिसमें आम पाकिस्तानी इंडिया जिंदाबाद का नारा लगाते दिख रहे हैं। भारतीय नौसेना की तारीफ में कसीदे पढ़ते दिख रहे हैं। दरअसल इन पाकिस्तानियों की जिंदगी भारतीय नौसेना की वजह से ही बची है।
पाकिस्तानियों ने लगाया इंडिया जिंदाबाद का नारा
ये भी पढ़ें- तालिबान मचाएगा पाकिस्तान में तबाही! अफगान कमांडर ने TTP से कहा- पाक में घुसो और बदला लो
23 पाकिस्तानी को नौसेना ने छुड़ाया
भारतीय नौसेना ने बंधक बनाए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया था। जिसके बाद ये पाकिस्तानी नागरिक भारत जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। घटना के समय मछली पकड़ने वाली नौका सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में था और बताया गया था कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे।
9 समुद्री डाकू गिरफ्तार
भारतीय नौसेना की ओर कहा गया कि विशेषज्ञ टीमों ने सभी नौ समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। उन्हें 2022 के समुद्री डकैती रोधी अधिनियम के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है। नौसेना ने कहा- "28 मार्च को ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका अल-कंबर पर संभावित समुद्री डकैती की घटना की जानकारी मिलने के बाद समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो नौसैनिक जहाजों को अपहृत मछली नौका को रोकने के लिए भेजा गया था।"
