Mulayam Singh Yadav: रेप पर बयान देकर जब-जब विवादों में आए मुलायम सिंह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 12:47 PM IST

Mulayam Singh Yadav Death News: मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने कई ऐसे काम किए जिनके लिए उनकी प्रशंसा होती है। उनके योगदान के लिए उन्हें आगे भी याद किया जाता रहेगा। हालांकि, महिलाओं के प्रति अपने नजरिए को लेकर उनकी आलोचना होती रहेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह ने महिलाओं एवं रेप पर विवादित बयान दिए
  • रेप को लेकर मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि लड़कों से गलतियां हो जाती हैं
  • महिला आरक्षण विधेयक पर उन्होंने कहा था कि इससे संसद में महिलाएं भर जाएंगी

Death of Mulayam Singh Yadav: समाजवादी संस्थापक के मुखिया एवं संसथापक मुलायम सिंह यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 82 साल की उम्र में उन्होंने मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह के निधन पर सियासी जगत की हस्तियां, उनके प्रशंसक एवं चाहने वाले मायूस हैं और उनके प्रति शोक संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं। मुलायम सिंह एक सफल राजनेता थे। उन्होंने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीति की और हर जगह अपनी सियासत का लोहा मनवाया।

मुलायम सिंह पर लगते रहे महिला विरोधी होने के आरोप

मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने कई ऐसे काम किए जिनके लिए उनकी प्रशंसा होती है। उनके योगदान के लिए उन्हें आगे भी याद किया जाता रहेगा। हालांकि, महिलाओं के प्रति अपने नजरिए को लेकर उनकी आलोचना होती रहेगी। रेप और महिलाओं को लेकर उनका नजरिया तंज था। रेप एवं महिलाओं के बारे में उन्होंने कई विवादित बयान दिए। मुलायम सिंह पर महिला विरोधी होने के आरोप भी लगते रहे। मुलायम ही नहीं उनके बेटे एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी महिला विरोधी होने के आरोप लगते रहे हैं।

End of Feed