आ गई डिटेल्स! जब दुनियाभर में जा रही हैं लाखों नौकरियां, देखिए कैसे सूट-बूट वाले ये रक्षक भारत में बचाएंगे आपकी Jobs

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 11, 2022, 11:01 PM IST

जब दुनिया भर में लाखों नौकरियां जा रही हैं तो भारत में कितने लाख लोगों की नौकरियां जाएंगी? और आपको उन सूट बूट वाले रक्षकों के बारे में भी बता रहे हैं जो आपकी नौकरी बचाएंगे। जहां दुनियाभर में छटनी हो रही है वहीं भारत नौकरियों के लिए ब्राइट स्पॉट बनकर उभर रहा है।

New Delhi: अक्सर आप मोदी (Narendra Modi) के विरोधियों को ये कहते हुए सुनते होंगे कि ये तो सूट बूट की सरकार है। जो कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करती है। ये लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कोसते हैं और उन उद्योगपतियों (Industrialist) को भी इस तरह से पेश करते हैं जैसे वो कोई अपराध कर रहे हैं और जैसे वो देश के लोगों के दुश्मन हों। लेकिन आज मैं आपको बताएंगे कि जिन्हें ये सूट बूट वाले कहते हैं, जिन्हें ये मोदी के दोस्त बताते हैं, वही कैसे आपकी नौकरी (Jobs) बचा रहे हैं और नौकरियां दे रहे हैं। कैसे दुनिया भर में जब लाखों लोगों की नौकरियां (Layoffs) जा रही हैं तो भारत इसकी चपेट से फिलहाल बहुत दूर है और भारत बड़े पैमाने पर नौकरियां बचाने में कामयाब हो रहा है। भारत (India) में उस लेवल पर नौकरियां नहीं जा रही है, जैसा कि अमेरिका (USA) या दूसरे देशों में हो रहा है।

इन दिग्गज कंपनियों ने की छंटनी

दुनिया की हालत ये है कि बड़ी-बड़ी Multinational Companies से लोगों को निकाला जा रहा है। हायरिंग (Hiring) को फ्रीज कर दिया गया है एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों ने इस साल अब तक 1 लाख 5 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। जानिए किन कंपनियों ने कितने लोगों को नौकरी से निकला-

End of Feed