जब Father Of Atomic Bomb ओपेनहाइमर को पंडित नेहरू ने दिया था भारतीय नागरिक बनने का ऑफर, मिला था ये जवाब

Father Of Atomic Bomb: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी पर ओपेनहाइमर द्वारा बनाए गए परमाणु बम गिराए जाने के बाद, वो हिल गए थे। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी। जिसके बाद बदले हुए रुख के परिणामस्वरूप 1954 में अमेरिकी सरकार ने ओपेनहाइमर पर अपनी नजरें टेढ़ी कर ली थी।

Father Of Atomic Bomb: हाल ही में आई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर (Oppenheimer) की चर्चा चारों ओर है, यह फिल्म परमाणु बम के जनक जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर आधारित है, जो एक अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे। अब ओपेनहाइमर को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया जा रहा है, एक किताब में दावा किया गया है कि एक समय पंडित नेहरू ( Jawaharlal Nehru) ने ओपेनहाइमर को भारत में बसने का ऑफर दिया था।

nehru Oppenheimer

पंडित नेहरू ने दिया था ओपेनहाइमर को भारत में बसने का ऑफर (फोटो- wikipedia)

End of Feed