अगर राजनीति में नहीं होते राहुल गांधी तो क्या कर रहे होते? खुद बताया, चीन को भी लोकतंत्र पर घेरा

राहुल गांझी ने शनिवार को केरल में कहा कि अगर वो राजनीति में नहीं होते तो एयरोस्पेस के क्षेत्र में होते। राहुल गांधी ने इस दौरान जहां औद्योगिक प्रणाली के लिए चीन की तारीफ की वहीं, लोकतंत्र न होने के लिए चीन की आलोचना भी की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर वह राजनीति में नहीं होते, तो शायद एयरोस्पेस क्षेत्र में किसी उद्यमिता से जुड़े होते। राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम टेक्नोपार्क में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के पेशवरों के साथ संवाद के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए यह कहा। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें एक नेता के रूप में परिभाषित किया है, लेकिन वास्तव में वह और भी बहुत कुछ करते हैं।

rahul gandhi (4)

तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संवाद के दौरान राहुल गांधी

End of Feed