डिनर डिप्लोमेसी से डिफेंस डील तक... पुतिन के 30 घंटे हैं बेहद खास; भारत दौरे पर क्या-क्या करेंगे रूसी राष्ट्रपति

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25वें वर्ष पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे 4 दिसंबर 2025 की शाम को नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। चार साल बाद हो रहे पुतिन के दौरे के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने खुद पुतिन के लिए रात्रिभोज का इंतजाम किया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। रूसी तेल को लेकर अमेरिका से रिश्तों में खटास के बीच उनके इस दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। इस दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच डिफेंस समझौते को लेकर बड़े एलान हो सकते हैं। डिनर डिप्लोमेसी से लेकर डिफेंस डील तक रूसी राष्ट्रपति के भारत में बिताए जाने वाले 30 घंटे बेहद अहम हैं। इस बीच, व्लादिमीर पुतिन के दौरे का पूरा कार्यक्रम भी सामने आ गया है।

Putin and Modi

चार दिसंबर को भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन। तस्वीर-AP

चार साल बाद नई दिल्ली आ रहे पुतिन

End of Feed