कैसा होगा राम मंदिर का महाप्रसाद? प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भक्तों को क्या-क्या मिलेगा, जानिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2024, 07:43 PM IST

Ram Mandir Mahaprasad: पांच हजार किलो से अधिक सामग्री से महाप्रसाद को तैयार किया गया है जिसमें शुद्ध देशी घी, बेसन, शक्कर और पंच मेवे का इस्तेमाल किया गया है।

Ram Mandir Mahaprasad: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की लगभग सारी तैयारियां हो चुकी हैं। अब इंतजार है उस पल का जब रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। पूरा देश इस ऐतिहासिक घटना का साक्षी बनने के लिए तैयार है। इस भव्य कार्यक्रम से पहले अयोध्या में मेहमानों का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। उद्योग जगत से लेकर राजनीति और फिल्म जगत के लोग भी धीरे-धीरे अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोमवार यानी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे।

Ram Mandir

राम मंदिर महाप्रसाद

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के भक्तों को महाप्रसाद देने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को मंदिर परिसर में देश घी से तैयार भोजन भी परोसे जाने की तैयारी है। एक सरकारी बयान में कहा गया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में गुजरात की भगवा सेना भारती गरवी गुजरात एवं सन्त सेवा संस्थान की ओर से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है, जिसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मेहमानों को वितरित किया जाएगा।

End of Feed