Bengal Babri Masjid: 65 फुट से ज्यादा ऊंची, 25000 की कैपेसिटी... कैसी होगी बंगाल की बाबरी मस्जिद; हुमायूं कबीर ने क्या-क्या कहा?

Bengal Babri Masjid तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद के नाम पर प्रस्तावित निर्माण को लेकर बड़े दावे किए हैं। उनका कहना है कि अब तक 5 से 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा जुट चुका है और यह मस्जिद पहले वाली बाबरी मस्जिद से कहीं ज्यादा ऊंची, चौड़ी और भव्य होगी। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद करीब 30 एकड़ में बनेगी, जिसकी नमाज क्षमता 25 हजार लोगों की होगी, जबकि पुरानी बाबरी मस्जिद में यह संख्या करीब 7 हजार थी।

Bengal Babri Masjid: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमांयू कबीर ने दावा किया है कि बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए अब तक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा जुट चुका है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मस्जिद पहले से ज्यादा ऊंची और चौड़ी होगी। हुमांयू कबीर ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत करते हुए मस्जिद को लेकर कई दावे किए।

humayun kabir

टीएमसी के निष्कासित नेता हिमायू कबीर की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: ANI)

उन्होंने कहा,"ये एक बड़ी बाबरी मस्जिद बनेगी, पहले वाली बाबरी से भी बड़ी। 65 फीट ज़्यादा बड़ी होगी ये पुराने वाली है, पहले वाले में 7000 की नमाज़ कैपेसिटी थी इसमें 25000 की कैपेसिटी होगी। चौड़ाई भी इसकी ज़्यादा होगी, लगभग 30 एकड़ में तैयार होगी ये मस्जिद। मस्जिद में अबतक 7 करोड़ का चंदा और दान आया है, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, असम हर जगह से लोग और पैसे आ रहे हैं। कुछ दिन में बाहर से भी पैसा आने वाला है।"

End of Feed