Electoral Bond: SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में चुनाव आयोग को क्या-क्या बताया, कौन से आंकड़े दिए? यहां सब जानिए

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 13, 2024, 03:44 PM IST

Electoral Bond Case: एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने चुनाव आयोग को क्या-क्या जानकारी सौंपी है। एसबीआई द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, एक अप्रैल 2019 से इस साल 15 फरवरी के बीच कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए और राजनीतिक दलों ने 22,030 बॉण्ड भुनाए।

Electoral Bond Case: चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड से संबंधित आंकड़े सौंपने के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। इसमें एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने चुनाव आयोग को क्या-क्या जानकारी सौंपी है। एसबीआई द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, एक अप्रैल 2019 से इस साल 15 फरवरी के बीच कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए और राजनीतिक दलों ने 22,030 बॉण्ड भुनाए।

SBI Electoral bonds

एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

एसबीआई ने हलफनामे में यह भी बताया कि न्यायालय के निर्देश के अनुसार, उसने 12 मार्च को कामकाजी समय खत्म होने से पहले भारत निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का विवरण उपलब्ध करा दिया। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक चुनावी बॉण्ड की खरीद की तारीख, खरीदार के नाम और खरीदे गए बॉण्ड का मूल्य आदि विवरण प्रस्तुत किए गए हैं।

End of Feed