क्या है IAF की नई Weapon System Branch, जिससे वायु सेना की ताकत में होगा इजाफा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 02:53 PM IST

चौधरी ने कहा कि हथियार प्रणाली शाखा अनिवार्य रूप से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, दूर से संचालित विमानों और दो एवं बहु चालक दल वाले विमानों में विशेष हथियार प्रणाली संचालकों से संबंधित शाखाओं को मजबूत बनाने का काम करेगी।

केंद्र सरकार ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा (Weapon Systems Branch) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने शनिवार (आठ अक्टूबर, 2022) को वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर चंडीगढ़ के वायुसेना स्टेशन में दी। उनका दावा है कि इस शाखा के बनने से वायु सेना को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपए से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी। आजादी के बाद वायुसेना में पहली बार एक नयी अभियानगत शाखा बनाई जा रही है।

iaf

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

End of Feed