क्या है DRDO का TARA वेपन सिस्टम, जिसका आज हुआ है सफल परीक्षण, दुश्मन के लिए माना जाता है 'काल'

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने TARA वेपन सिस्टम का आज सफल परीक्षण किया। ओडिशा में वायुसेना की मदद से किया गया यह परीक्षण सफल रहा है।

भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपने ‘टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑगमेंटेशन’ (TARA) वेपेन सिस्टम का आज पहला सफल परीक्षण कर लिया है। डीआरडीओ और वायुसेना ने ओडिशा के तट के पास TARA का टेस्ट किया। जो सभी मानकों पर खड़ा उतरा है।

drdo tara weapon system

डीआरडीओ ने TARA का किया सफल परीक्षण (फोटो- DRDO)

क्या है TARA Weapon System?

TARA Weapon System भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड वेपन प्रणाली है, जो बिना गाइडेड वारहेड्स को अत्याधुनिक प्रिसिजन गाइडेड हथियारों में बदल सकती है। TARA को एक मॉड्यूलर रेंज एक्सटेंशन किट के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य कम लागत वाले पारंपरिक हथियारों की मारक क्षमता और सटीकता को बढ़ाना है। इस तकनीक की मदद से सामान्य बमों को भी लंबी दूरी तक ले जाकर बेहद सटीक तरीके से जमीन पर मौजूद लक्ष्यों पर हमला किया जा सकेगा।

End of Feed