दिपके, रांका-दास को हिरासत में लिए जान से पहले प्लेन में क्या कुछ हुआ, असहज दिखे यात्री, सामने आया Video

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित अपने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिपके, रांका और दास मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद यात्री विमान में बैठे रहे, तभी महिला पुलिसकर्मियों के साथ दिल्ली पुलिस वहां पहुंची।

Abhijit Dipke: दिल्ली में प्रदर्शन शामिल होने आए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अध्यक्ष अभिजीत, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एयरपोर्ट से अपनी हिरासत में ले लिया। प्लेन की लैंडिंग के बाद दिल्ली पुलिस के जवान जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं, विमान के अंदर पहुंचे और तीनों नेताओं को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए। पुलिसकर्मियों के विमान में दाखिल होने के बाद और CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने से पहले विमान में यात्रियों ने इन पर टीका-टिप्पणी भी की।

dipke plane

दिल्ली पहुंचने पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके।

दिपके बोले-हम यहां गिरफ्तारी देने आए हैं

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित अपने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिपके, रांका और दास मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद यात्री विमान में बैठे रहे, तभी महिला पुलिसकर्मियों के साथ दिल्ली पुलिस वहां पहुंची। सीजेपी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में दीपके को विमान के अंदर आए पुलिस अधिकारियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'हम यहां गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं, आइए और हमें गिरफ्तार कीजिए।’

End of Feed