'गलतफहमी में मत रहना, बांग्लादेश, अयोध्या-संभल में जो हुआ, इन तीनों का DNA एक जैसा है', CM योगी का बड़ा बयान

Yogi Adityanath News: अयोध्या में राम कथा पार्क में रामायण मेला का उद्घाटन करने के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यदि कोई यह सोचता है कि ये चीजें बांग्लादेश में हो रही हैं, तो गलतफहमी में मत रहना। यहां भी इसी तरह के उपद्रवी हैं जो सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न और एकता को तोड़ना चाहते हैं। यहां कुछ लोग उनके लिए पहले से खड़े हैं।

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संभल घटना की तुलना बांग्लादेश से की। उन्होंने कहा कि आज से 500 साल पहले बाबर के एक आदमी ने जो काम अयोध्या में किया, वही चीज संभल में हुई और यही काम बांग्लादेश में हो रहा है। तीनों की प्रकृति एवं डीएनए एक जैसा है। सीएम ने कहा कि 'यदि कोई यह सोचता है कि ये चीजें बांग्लादेश में हो रही हैं, तो गलतफहमी में मत रहना। यहां भी इसी तरह के उपद्रवी हैं जो सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न और एकता को तोड़ना चाहते हैं। यहां कुछ लोग उनके लिए पहले से खड़े हैं। आपको बांट कर काटने और कटवाने का पूरा इंतजाम भी कर रहे हैं। ये बांटने वाले लोग ऐसे हैं जिन्होंने तमाम देशों में पॉपर्टी खरीद कर रखी हुई है। यहां संकट आएगा तो वहां भाग जाएंगे। दूसरों को यहां मरने के लिए छोड़ देंगे।'

CM yogi Adityanath

सीएम योगी ने संभल घटना की तुलना बांग्लादेश से की।

सीएम योगी ने यह बातें राम कथा पार्क में रामायण मेला का उद्घाटन करने के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

End of Feed