भारत आए नेपाल के पीएम बालेन शाह को प्रधानमंत्री मोदी ने क्या गिफ्ट दिया? आप भी जान लीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को कई खास उपहार भेंट किए। इनमें भगवान राम के जीवन पर आधारित कलमकारी शैली में बनी संपूर्ण रामायण की पेंटिंग, बनारसी ब्रोकेड स्टोल और वाराणसी से लाया गया गंगाजल शामिल है।

जेन जेड आंदोलन के बाद सत्ता में आए बालेन्द्र शाह उर्फ बालेन इस समय भारत दौरे पर हैं। दो दिवसीय भारत दौरे पर आए बालेंद्र शाह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच ट्रेन सेवा को भी वर्चुअली हरी झंडी भी दिखाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेंद्र शाह को परंपरानुरूप कई खास उपहार भी दिए। इन उपहारों के जरिए भारत और नेपाल के बीच गहरे धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को भी दर्शाया गया है।

नेपाल के पीएम बालेन शाह को प्रधानमंत्री मोदी ने क्या गिफ्ट दिया?

नेपाल के पीएम बालेन शाह को प्रधानमंत्री मोदी ने क्या गिफ्ट दिया?

पीएम मोदी ने बालेन शाह को क्या दिया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को कई खास उपहार भेंट किए। इनमें भगवान राम के जीवन पर आधारित कलमकारी शैली में बनी संपूर्ण रामायण की पेंटिंग, बनारसी ब्रोकेड स्टोल और वाराणसी से लाया गया गंगाजल शामिल है।

भगवान राम की जीवन यात्रा दर्शाती है पेंटिंग

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को आंध्र प्रदेश की पारंपरिक श्रीकलाहस्ती शैली में तैयार संपूर्ण रामायण की कलमकारी पेंटिंग भेंट की। इस पेंटिंग में भगवान राम के जीवन की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया है। इसमें उनके जन्म, वनवास, रावण पर विजय और अयोध्या वापसी तक के प्रसंग शामिल हैं।

End of Feed