पाकिस्तान में इस वक्त जो राजनीतिक संकट बरकरार है उस पूरी दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं। इन सबके बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसा किया है जिसकी तारीफ और चर्चा पाकिस्तान में हर कोई कर रहा है।
क्यों हो रही चर्चा
PM Modi ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक और बड़ी जीत पर विपक्षी पार्टी को बधाई दी है। उनके इस कदम की पाकिस्तान तक में चर्चा है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है। पाकिस्तान के पत्रकार इसे अपने देश के नेताओं के लिए एक नजीर करार दे रहे हैं।
क्या बोल रहे पाकिस्तान के लोग
पाकिस्तान के लोग अपने नेताओं को आइना दिखा रहा है कि कैसे विरोधी पार्टी के नेता भी हारने के बाद जीतने वाले को बधाई दे रहे हैं। पाकिस्तानी पत्रकार कामरान यूसुफ कहते हैं- पिछली बार पाकिस्तान में किसी पार्टी के हारने वाले नेता ने कब अपने राजनीतिक विरोधियों को बधाई थी। बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़वी प्रतिद्वंदिता के बावजूद ये भारतीय ताकत है फिर भी मोदी ने कर्नाटक चुनाव जीत पर कांग्रेस को बधाई दी।
कर्नाटक में क्या हुआ
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार मिली है। बीजेपी को 66 सीटें मिली हैं और कांग्रेस को 135 सीटें मिली हैं। राज्य में बीजेपी की सरकार जा चुकी है और अब कांग्रेस सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।
पाकिस्तान का हाल
पाकिस्तान में इस समय सियासी बवाल मचा हुआ है। इमरान खान भले ही रिहा हो गए हों, लेकिन सेना बनाम पीटीआई की जंग जारी है। शरीफ सरकार इमरान पर हमलावर है और सेना के साथ खड़ी है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी खराब है। महंगाई आसमान पर है और लोगों को रोटी के लिए तरसना पड़ रहा है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसा भड़क उठी थी, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
