'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया है।

Rahul Gandhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव में मणिपुर के संगीतकार और गिटारवादक विक्रम सिंह चोंगथम (54) की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया है।

Chongtham murder case

चोंगथम मर्डर पर राहुल के तीखे सवाल

राहुल गांधी ने ट्वीट कर क्या कहा?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा: "मणिपुर के जाने-माने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह जी अपने घर के बाहर शोर मचा रहे कुछ लोगों से आवाज धीमी करने का अनुरोध करने नीचे गए थे। इसी बात पर उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अपने ही देश की राजधानी में, अपने घर के बाहर एक पिता की हत्या कर दी गई। ऐसी कई घटनाओं के बाद, दिल्ली में रहने वाला हर पूर्वोत्तर परिवार आज यही सवाल पूछ रहा है - क्या हम यहां सुरक्षित हैं? अमित शाह का गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस इस बढ़ती अराजकता, विशेषकर पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए क्या कर रहे हैं? इस मामले की त्वरित जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। विक्रम जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

End of Feed